आरोग्यं मंत्र

आंवला मनुष्य जाति को मिला हुआ कल्पवृक्ष है। आवला का यह बहुगुणी वृक्ष परमेश्वर ने मानव को स्वस्थ रखने के लिए निर्माण किया है। और कुष्मांड (पेठा) अनेक औषधि गुणो से युक्त है। भारतीय संस्कृती में माँ प्रकृती को धन्यवाद करने की प्रथा है, जिसमे वह त्योहार रूपो में मनाया जाता है। जैसा की आप जानते है की, भारतीय संस्कृती मे वृक्षो का अनन्य साधारण महत्व रहा है। सदियों से वृक्षों की पुजा की जाती। क्योकी, निर्जिव वस्तुओं से अन्न (भोजन) कैसे तैयार किया जाता? यह रहस्य केवल वृक्षो को ही पता है| हम बाहर के विज्ञान को कितना ही जानते है, पर कुछ बातो पर अभी भी पड़दा है। वह रहस्य है। साधारण मिटट्टी, कुछ खाद, सुर्यप्रकाश इन सब चिजे मिलाकर वनस्पती अपना उत्पाद बनाते है। जैसे आम, चावल, गेहूं जैसे अप्रतिम पदार्थ तैयार करती है। इस गूढ़ रहस्य का विज्ञान वृक्ष, वनस्पती और माँ प्रकृती ही जाने। वनस्पती सृष्टी ही प्रथम अस्तित्व की धरोहर है। हमारे पूर्वज पीढ़ी का पुराना अस्तित्व है। पर उन सबकी जड़े एक ही वंशवृक्ष तक पहुंचती है। इस तथ्य को हमे समझना है। इसी कारण से वृक्षों की पूजा अर्चना कि जाती है। हमारी धरोहर को धन्यवाद करने का वह सुअवसर होता है। उच्च पूजा भावो को अर्पण किया जाता है।

बरगद के वृक्ष का इस में प्रथम स्थान है। क्योकी बरगद, पिपल यह ऐसे पेड़ों की श्रृंखला है, जिनके पत्र की एक धारधार भुजा को यदि जमिन मे रखा जाए तो परिणाम स्वरुप बड़ा वृक्ष बनकर सामने आता है। इन वृक्षों के लिए किसी तरह की बीज की आवश्यकता नहीं होती है। इन वृक्षो मे खत्म नही होने वाले कटिन्युएशन तत्व रहता है। सस्टेन और कटिन्युएशन यह शब्द कोविड वैश्विक माहामारी के दरम्यान बहुत प्रचलन में थे। अपरिचित परिस्थितीयो मे संरक्षित रहना और अपना उत्पादन क्षमता की रक्षा करना इन्ही दो वृक्षों की पहचान है। यह वृक्ष जैसे-जैसे बड़ा होता जाता है, वैसी ही इन की जड़े बहुत सशक्त बनती जाती है। मानव भी इन्ही वृक्षों की भांति अपने जड़ों को फैलाता चला जा रहा है। स्त्री, पुरुष का यह भेद सब वंशवृक्ष काही तो परिणाम है। इस लिए बरगद और पीपल के वृक्षो की प्रदक्षिणा करने की प्रथा है। स्वयं ही खुद को गोल-गोल प्रदक्षिणा लगाने से भ्रुमध्य की ग्रंथी पर साकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इन ग्रंथी को चालना मिलने से और वृक्ष को प्रदक्षिणा लगाने से, “आरोग्यम धन संपदा” की ओर हम आकर्षित होने लगते है। स्त्री आरोग्य के लिए हार्मोन्स महत्वपूर्ण होते हैं। इसी लिए वृक्षों की वैज्ञानिक पूजा और धन्यवाद के भाव को अर्पण करने से स्त्री जाति को आरोग्यं में लाभ मिलता है।इस लिए वृक्ष पूजन मे स्त्री जाति को प्रथम स्थान प्राप्त है।

इनके बाद पुजा का दिव्य स्थान प्राप्त होता है, और हम आव्हान करते आवला वृक्ष का! आवले का यह वृक्ष ‘बरगद वृक्ष की पंक्तीयो में तो बैठ सकता है। पर औषधी गुणो से यह परिपूर्ण है। आवला यह औषधियो मे रसायन की तरह सेवन किया जाता है। आवला के सेवन से मनुष्य में तारुण्य, उत्साह, ऊर्जा का संचार बढ़ता है। आरोग्य की प्राप्ती होती है। वृक्ष पर सुखा हुआ आवला के सेवन करने से पाचनशक्ती का विकास होता है। सुखा आंवला बहुगुणी होता है। पूर्ण तरीके से पका हुआ सुखा आंवला से चूर्ण और च्यवनप्राश बनता है। जिसकी तुलना किसी औषधी से नहीं कि जा सकती है ! आंवला वृक्ष के आसपास का परिसर हमारी चेतासंस्था को चालना देता है, और विकास करता है। इन वृक्षों में भगवान विष्णु का वास होता है। इसी लिए आंवला वृक्ष की छाँव में भोजन का अपना महत्व है। इसी लिए यह हमारी परंपरा का हिस्सा है।

कोई भी वृक्ष और वनस्पति जिवित ही है। उसे कष्ट नहीं पहुंचाना चाहिए। आयु में बड़े वृक्ष केवल जंगल की शोभा नहीं है, अपितु वह हमारे घरो के निकट रहने चाहिए। बड़ी-बड़ी सोसायटी बिल्डिंगमे वृक्षोको स्थान ही नहीं रहा है। इन सब के परिणाम global warming, और वैश्विक माहामारी के रुप में सामने आ रहे है। जैसे मां और पिताजी को यदी कोई दुःख होने पर पुत्र को कभी यश नहीं मिलता। उसी प्रकार अगिनत वृक्षों को नष्ट करने पर हमे कैसे पूर्ण स्वास्थ मिल सकता है? मानव जाति पर उसी वृक्षवल्ली का आर्शिवाद है। इन सबकी आपको याद दिलाने की कोशिश है, ताकि भविष्य के प्रदुषण से बचा जा सके। इसी लिए इन वृक्षों की पूजा करना कोई गलत नहीं है। इसके पिछे वैज्ञानिक कारण मौजूद है। आंवला का यह सीजन साल अपनी दस्तक देता है। यह कुछ ही माह तक उपलब्ध रहता है। इन्ही सीजन के माह मे आंवले से अनेक पदार्थ तयार किये जाते है। आंवला का उपयोग बारह माह होता है। इसी लिए इसे अधिक महत्व है। इसी लिए फार्मसी कंपनी का पसंदीदा फल आंवला है।

आंवला का फल आत्म संतुलन का अनोखा उदाहरण प्रस्तुत करता है। आंवला वृक्षो की पूजा करने के पश्चातही औषधी बनाने की प्रक्रिया का आरंभ किया जाता है। आंवला से युक्त च्ववनप्राश आयुर्वेद में एक चमत्कार ही है, यह अतुल्य है। च्ववनप्राश का सेवन हर एक व्यक्ती कर सकता है। च्यवनप्राश की सेवन विधि शास्त्र के अनुसार बताई हुई योग्य है। आंवला को एक किसी वस्त्र में एकत्रित कर सभी वनस्पतीयो के अर्क में आंवला को पकाकर उसे गाढा किया जाता है। यह गाढ़ा किया हुए द्रावण को शुद्ध घी के साथ एकत्रित कर संस्कारित किया जाता है। उसी मे खांड, मिश्री, गुड़ मिलाकर बाद मे पकाया जाता है, बनकर तैयार होता च्यवनप्राश।

कुष्मांड अर्थात (पेठा) । पेठा मतलब उत्तर प्रदेश के आग्रा शहर की याद दिलाता है। पेठा वृष्य गुणधर्म का है। यह पुरुशक्ती शुक्रशक्ती को फायदा पहुंचाता है। पेठा में शीतलता का गुणधर्म मौजूद होता है। इस फल की सब्जी भी बनाई जाती है। पेठा मेधा शक्ति विकास के लिए उत्तम टॉनिक है। च्यवनप्राश से आंवला को सहेज कर रखा जाता है। उसी प्रकार धात्री रसायन जैसा रसायन बनाकर पेठा का साल भर आनंद लिया जा सकता है। यह दोनों भी फल गुणधर्म में एक दूसरे के पूरक है। आंवला यह फल है और पेठा सब्जी है। पर आमतौर पर आंवला फल समझकर कभी कभी खाया जाता तो, पेठा को सब्जी भी काम प्रचलन है। दिव्य गुणो से परिपूर्ण पेठा अदभुत है। इस लिए, भारतीय संस्कृती मे कुष्मांड नवमी मनायी जाती है। कुष्मांडा यह मां नवदुर्गा का एक रूप भी है। इसलिए भारतीय संस्कृती अपने विशाल हदय का परिचय देती है।

भारतीय संस्कृतीमे कार्तिक माह का अपना महत्व है। आधुनिक संशोधन के अनुसार भी इस माह मे उत्पादित आंवला में ॲस्कार्बिक ॲसिड का सर्वाधिक प्रमाण होता है। यह सिद्ध हुआ है। आंवला की यह विशेषता है ,की इसे अगर पकाया जाए तो भी इसके भीतर विटामिन “c” नष्ट नहीं होता।

आयुर्वेद ग्रंथ राजनिघण्टु मे वर्णित आंवला का महत्व,

आमलकं कषायाम्लं मधुरं शिशिरं लघु । दाहपित्तवमीमेह शोफघ्नं च रसायनम् ।।…राजनिघण्टु

अमृताभं

श्रम-वमन-विबन्धाध्मान-विष्टम्भ-दोषप्रशमनम् चामलक्याः फलं स्यात् ।।… राजनिघण्टु

आंवला का स्वाद तुरट, कड़वा, मधुर होता है। वह गुणधर्म से शीतल और पाचन को मदद करता है। पीत्तदोष कम करता है। रसायन का अर्थ होता है, रस रक्तादी धातु ओ को संपन्न करना उन्हें शक्ती देना | थकावट, मलावष्टभ, पेट मे वायु का प्रकोप जैसे रोगों मे आंवला का उपयोग श्रेष्ठ होता है। इन्ही सब गुणों की वजह से आंवला को अमृत की उपमा दि गई है। त्वचा आरोग्य के लिए यह उत्तम है। यह कान्ति को सुधारता है। बालो को उत्तम पोषण प्रदान करता है। आँखो के लिए यह उत्तम औषधी है। आमला रसायन तारुण्य को स्थिरता प्रदान कराता है। यह अनेकों रसायनों में उपयोगी होता है। च्यवनप्राश, ब्राह्यरसायन, आमलकावलेह, धात्री रसायन इन सब रसायनो मे मुख्य घटक आंवला होता है।

एक अकेला आंवला ही त्रिदोषो पर गुणकारी है। इसका वर्णन सुश्रुताचार्य ने किया है,

हन्ति वातं तदम्लत्वात् पित्तं माधुर्यशैत्यतः । कर्फ रुक्षकषायत्वात् फलेभ्योऽभ्यधिकं च यत् ।।…सुश्रुत सूत्रस्थान

आंवले का स्वाद कैशैला, कड़वा रहने से यह वात रोगों का शमन करता है। मधुर और शितल रहने के कारण यह पित्त का शमन करता है। आंवला का स्वाद तुरट रहने से यह कफ रोगो का शमन करने में सक्षम होता है। त्रिदोषो का संतुलन आंवला करता है। आंवला का मुख्य लाभ पीत्तशमन करना होता है। आंवला का उपयोग खाने के लिए और, बाहरी लेप लगाने के लिए होता है। आंवला रस आम्लपित्त पर प्रभावकारी है। आवला रस 2 स्पुन लेकर इसमे 1 gm जिरा, और कुछ मात्रा में मिश्री मिलाकर 15 दिन लेने से एसिडिटी पर उत्तम औषध है।

पित्त बढ़ने से कभी चक्कर आने लगते है ,तो आवला रस 2- स्पुन और मिश्री मिलाने से उपयोग होता है। आंवला, सौठ, लिंबू का रस इन से अचार बनाया जाता है। यह पाचनसंस्था के लिए उपयोगी है। आंवला, सौंठ और जिरा पावडर मिलाकर उसे सुखाकर सुपरी बनाई जाती है। भोजन के बाद यह उत्तम है। नशा छुड़ाने में मदद करती हैं।

पेठा को संस्कृत में कुष्मांड कहा जाता है। जिसके बीज में उष्णता ही नहीं होती है। पेठा यह शीतल गुणो का अधिकारी होता है। आयुर्वेद में इसका गुणगान किया हुआ है,

कुष्माण्डं बृंहणं वृष्यं गुरु पित्तास्रवातनुत् । बालं पित्तापहं शीतं मध्यमं

कफकारकम् ॥ वृद्धं नातिहिमं स्वादु सक्षारं दीपनं लघु । बस्तिशुद्धिकरं चेतोरोगहृत्सर्वदोषजित् ।।…भावप्रकाश

शरिर मे धातुओं का पोषण करता है। विशेषता शुक्रधातु के पोषण में यह लाभकारी है।यह पित्त नाशक,रक्तदोष को दूर करता है। वात संतुलन करता है। ताजा फ्रेश तैयार हुआ पेठा बहुत शीतल अर्थात् ठंडा होता है। यह पित्तशमन करता है। कुछ दिनों में यह पकने के बाद प्राकृत कफ का पोषण करता है । साधारणता: यह थंड प्रकृती और स्वाद में मधुर, क्षारयुक्त रहता है। यह अग्नि को प्रदिप्त करता है। मुत्राशय की शुद्धी करता है। विशेषता यह मानसिक रोगो में लाभप्रद है।

पेठा बस्तीशुद्धकर, शीत वीर्य का रहने के कारण मुत्राशय की शुध्दी करता है। एसिडिटी होने पर सुबह पेठे का 4-5 स्पुन रस, मिश्री के साथ लेने से लाभ होता है। शरिर मे उष्णता बढ़ने के कारण शरिर में नासिका से रक्त बहता है। इस पर पेठा लाभकारी है।



उत्तर भारत में आगारा की मिठाई पेठा नाम से प्रसिद्ध है। गुलाब अर्क के साथ बनाई गई पेठा मिठाई स्वाद में अप्रतिम होती है। दक्षिण भारत में सांबर बनाते समय पेठा का उपयोग किया जाता है। इस प्रकार इन्ही सब औषधि का उपयोग कर स्वास्थ जीवन की नीव रखी जा सकती है। प्रकृति संवर्धन का यह माध्यम हैं। प्रकृति का यह दिव्य उपहार है। हमे हमारी परंपरा पर गर्व करना होगा। सनातन ही श्रेष्ठ है।

Advertisement

Leave a Reply

Please log in using one of these methods to post your comment:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out /  Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out /  Change )

Connecting to %s